बैजनाथ-पपरोला के लिए बाईपास, बिलिंग में बने रोपवे

--Advertisement--

Image

योजना आयोग की बैठक में सीपीएस किशोरी लाल ने रखी मांगें, विधायक प्राथमिकता के इन विकास कार्यों के लिए बजट जारी होने की उम्मीद

बैजनाथ – नवीन शर्मा

योजना आयोग की वित्तीय वर्ष 2023-24 की विधायक प्राथमिकता की बैठक में विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने क्षेत्र में विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर दी हैं।

उन्होंने उपमंडल के सबसे बड़े बाजार बैजनाथ और पपरोला के लिए बाईपास का निर्माण करने और छोटा भंगाल के दुर्गम क्षेत्र की सात पंचायतों और धार क्षेत्र चढि़यार के युवाओं के लिए दोनों स्थानों पर तकनीकी संस्थान शुरू करने की बात रखी है।

गौरतलब है कि दोनों बाजारों के लिए बाईपास का निर्माण समय की सबसे बड़ी मांग है। इसी प्रकार इन दोनों क्षेत्रों में तकनीकी संस्थान शुरू होने से इन क्षेत्रों के युवाओं को उपमंडल से बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा।

क्षेत्र को धार्मिक और सहायक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर के नीचे स्थित खीर गंगा घाट के सौंदर्यीकरण और बिनवा खड्ड की तरफ से मंदिर की तरफ की पहाड़ी पर हो रहे भूमि कटाव को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की बात सामने रखी है। इन कार्यों के लिए बजट उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर पूर्व में भी किशोरी लाल अनेक बार सरकारों के समक्ष अपनी बात रख चुके हैं और पूर्व कांग्रेस सरकार के समय इसके लिए बजट भी स्वीकृत हुआ था।

मानवीय परिंदों के साहसिक खेल पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बिलिंग स्थित टेक ऑफ प्वाइट से चौगान स्थित लैंडिंग साइट तक रोपवे का निर्माण करवाने को अपनी विधायक प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

इसके अतिरिक्त किशोरी लाल ने क्षेत्र की पेयजल योजनाओं और कूहलों तथा संपर्क मार्गों की दशा में सुधार करवाने, कुछ मार्गों का निर्माण करने को लेकर भी मांग रखी है।

किशोरी लाल ने बताया कि उन्होंने योजना आयोग के समक्ष वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए अपनी योजनाएं पेश कर दी हैं। उम्मीद है कि इनमें से अधिकांश योजनाओं के लिए सरकार बजट जारी करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...