बेरोज़गारो के लिए अच्छी खबर, 100 पदों के लिए 21 को धर्मशाला में होंगे इंटरव्यू

--Advertisement--

Image

धर्मशाला 17 सितम्बर- राजीव जस्वाल

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शम्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सैमसंग डिस्प्ले नोएडा प्राइवेट लिमिटेड, बी-1 डी, सेक्टर-81, फेज-2, नोएडा (उत्तर प्रदेश) द्वारा पुरूषों के लिए अप्रेंटिस के 100 पद अधिसूचित किए गए हैं, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता आई.टी.आई. (फिटर, इलेक्ट्रिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स) पास व आयु सीमा 18 से 22 वर्ष रखी गई है।

इन पदों के लिए वेतनमान 9610 रुपए प्रतिमाह व त्योहार बोनस, उपस्थिति भत्ता, त्रैमासिक भत्ता, खाना खाने के लिए कैन्टीन व कम्पनी में आने-जाने के लिए बस की निःशुल्क सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण-पत्रों सहित 21 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.30 बजे सरकारी आई.टी.आई. दाड़ी (धर्मशाला)में कम्पनी द्वारा आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 7428596068 पर सम्पर्क कर सकते है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...