बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने मांगी नौकरी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

सात साल से न्याय की गुहार लगा रहे बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री के समक्ष दुखड़ा रोया है। सुंदरनगर में विधायक राकेश जम्वाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है।

प्रदेश प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चमन गौतम ने बताया कि 2014 में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नियमों को ताक पर रख मंडी व शिमला जिले में करीब 20 बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को बैचवाइज के तहत शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनाती दी है।

इस नियुक्ति में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 1996-97 तथा 1998 बैच के बेरोजगारों को नौकरी प्रदान की है। अन्य बेरोजगार जब प्रारंभिक शिक्षा विभाग के मनमाने रवैये को लेकर उच्च न्यायालय पहुंचे तब न्यायालय ने अन्य बेरोजगारों को भी समान लाभ देने के आदेश जारी किए।

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने न्यायालय के आदेश की पालना करते हुए मंडी, शिमला व सोलन जिला में बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के पद भरने के लिए विज्ञापन जारी कर काउंसलिग की प्रक्रिया पूरी कर दी। सोलन जिले में विभाग ने दोबारा शारीरिक शिक्षकों को नौकरी प्रदान कर दी लेकिन मंडी जिले में आज तक काउंसिलिग का परिणाम घोषित नहीं किया है।

23 अक्टूबर 2018 को विधानसभा के बाहर बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों से मिलकर मुख्यमंत्री व तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को न्याय प्रदान करने का वादा किया लेकिन वह भी केवल आश्वासन ही रहा है।

बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों की आयु 45 वर्ष के पार हो गई है। महंगाई के दौर में बेरोजगारों को परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से काउंसलिग का परिणाम घोषित कर बेरोजगारों को न्याय प्रदान करने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...