बेटी को इंतजार…पत्नी कर रही सलामती की दुआ, लापता कुलदीप का नहीं लगा कोई सुराग

--Advertisement--

Image

संगड़ाह, 24 जनवरी – नरेश कुमार राधे

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव ध्वाड़ी के रहने वाले कुलदीप का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार कुलदीप पीजीआई में एडमिट अपने ससुर की देखभाल करने के बाद अपने गांव वापस आ रहा था, जिसे आखिरी बार 12 जनवरी को ददाहू बाजार में देखा गया था।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति परिचित लोगों से भी मिला जिसके बाद से वह लापता है। वहीं, व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह, पुत्र मंगाराम, निवासी गांव धवाड़ी, डाकघर बड़ग, तहसील संगडाह (सिरमौर) के तौर पर हुई है।

व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट ददाहू पुलिस थाना में भी करवाई गई थी। लेकिन अभी तक व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया है।

हर रोज उसकी तलाश में निकल रहे 50-60 ग्रामीणों में शामिल पूर्व विधायक रेणुका जी रुप सिंह ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने व आर्मी की सहायता लेने की अपील की है।

बता दें कि कुलदीप की एक छोटी सी बेटी अपने पिता को देखने के लिए टकटकी लगाए बैठी है, जबकि पत्नी उसकी सलामती की दुआ कर रही है। बता दें कि कुलदीप अनुसूचित जाति से संबंध रखता है और दिव्यांग भी है।

यदि किसी को भी कुलदीप का कोई सुराग मिलता है तो वह 7807885704, 8219350021, 9816293931 पर संपर्क कर सकते हैं।

डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने कहा कि पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं, पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

छह जुलाई से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों के लिए चेतावनी, कहर बरसाएगा अंबर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में मानसून अब रफ्तार पकडऩे वाला...

हिमाचल कांग्रेस ने संगठन को धार देने का बनाया रोडमैप, राज्य में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन...

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...