बीसीए की पढ़ाई कर रही युवती को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार ,स्पलाई करने आया युवक फरार

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के तहत आते संजौली क्षेत्र के भट्टाकुफर का है।आरोपित छात्रा की पहचान काजल निवासी गांव गरोग कोटखाई के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि युवती बीसीए की पढ़ाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को शाम के समय पुलिस की टीम संजौली क्षेत्र के तहत गश्त पर थी। इस बीच उन्होंने भट्टाकुफर के पास एक युवती को चिट्टे की खेप संग बरामद किया। हालांकि, इस दौरान नशे की स्पलाई करने आया युवक मौके से फरार हो गया।

उधर, पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा युवती को बीते मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस छात्रा से पूछताछ करने में जुटी हुई है। ताकि नशा स्पलायर के बारे में पता लगाया जा सके। मामले की पुष्टि एसएचओ ढली राजकुमार ने की है। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...