बीरता गांव में हुए खूनी संघर्ष में घायल दूसरे व्‍यक्ति की भी पीजीआइ में मौत, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

उपमंडल कांगड़ा के बीरता गांव में हुई खूनी झड़प में गंभीर रूप से घायल दूसरे व्‍यक्ति की भी पीजीआइ चंडीगढ़ में मौत हो गई। घायल चार लोगों में से दो को पीजीआइ रेफर किया गया था। इनमें 53 वर्षीय सुभाष चंद की शनिवार को ही मौत हो गई थी।

उन्होंने घावों के ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया था। वहीं पीजीआइ में उपाचारीधीन राकेश कुमार की भी बीती रात को मौत हो गई है। इस खूनी संघर्ष में मरने वालों की संख्या दो हो गई है। इस बात की पुष्टि डीएसपी सुनील राणा ने की है।

डीएसपी सुनील राणा ने बताया उन्हें सूचना मिली है कि पीजीआइ में उपाचारधीन राकेश कुमार की रात को मौत हो गई है। राकेश कुमार की हालत पहले ही गंभीर बनी हुई थी। इससे पहले सुभाष चंद की पीजीआइ में मौत हो गई थी और यह इस मामले में दूसरी मौत है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बीरता में जमीनी विवाद को लेकर दराट व डंडों के प्रहार से चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो सुभाष चंद व राकेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई थी, उन्हें पहले टांडा व फिर पीजीआइ रेफर किया गया था। चंडीगढ़ में सुभाष की मौत पहले हो गई थी और बीती रात युवक राकेश कुमार की भी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों की गिरफ्तारी की है। जबकि गुस्साए लोगों ने बीरता में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो घंटे तक यातायात जाम किया था। पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन के आश्वासन के बाद ही लोग सड़क से उठे।

डीएसपी बोले, पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश                     डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीजीआइ में उपचाराधीन राकेश कुमार की बीती रात मौत हो गई है। युवक को गंभीर हालत में ही पीजीआइ भेजा गया था। गंभीर घायल दोनों की पीजीआइ में मौत हो गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है कि पूरी तरह से न्याय मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...