बीमार पड़ी गाय को देख पसीजा युवती का दिल, उपचार सहित गायत्री मन्त्र का जाप

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

यूं तो हिन्दू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है लेकिन इन दिनों ये माताएं सड़कों पर धक्के खा रही है। इनकी सूध लेने वाला कोई नहीं। गाय जैसे ही दूध देना बंद कर देती है इन्हे सड़कों पर बेसहारा छोड़ दिया जाता है।

लेकिन इसी बीच सिरमौर जिला की सतौन पंचायत से दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवती ने बीमार पड़ी गौ माता की न केवल सेवा की बल्कि उपचार के बाद जल्द स्वस्थ होने के लिए गायत्री मन्त्र का भी जाप किया।

दरअसल, सतौन की 24 वर्षीय युवती अमृता शर्मा की नजर सड़क किनारे बीमार पड़ी एक गाय पर गई। गाय की ऐसी हालत देख युवती का दिल पसीज गया और उसने गौ माता के उपचार का बीड़ा उठा लिया। युवती गौ माता की सेवा में जुट गई। एक अन्य महिला सुदेश देवी ने भी युवती का साथ दिया।

इस दौरान महिला गौ माता को अपने हाथों पानी पिलाती भी नजर आई। अमृता ने गाय की हालत देखकर सतौन पशु चिकित्सालय से डॉक्टर को बुलाया और गाय का उपचार शुरू किया। इसके बाद अमृता ने गौ माता के स्वस्थ होने के लिए वही बैठकर गायत्री मंत्र का जाप भी किया।

ये दृश्य वाकई में दिल छू लेने वाले थे। साथ ही ये सीख भी दे रहे थे कि मां की सेवा करनी चाहिए न की अपना स्वार्थ ख़त्म होने के बाद उन्हें सड़कों पर बेसहारा छोड़ देना चाहिए। गाय हमारी माता है और मां की सेवा करना हमारा परम धर्म है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...