बीबीएन में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा ने उठाई आवाज

--Advertisement--

एसपी बद्दी से मिला प्रतिनिधिमंडल, ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की लगाई गुहार, व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता में आई कांग्रेस के राज में हर व्यवस्था चौपट : गुरमेल चौधरी

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बीबीएन में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जहां भाजपा ने प्रदेश सरकार व दून विधायक पर निशाना साधा है वहीं एसपी बद्दी को ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की गुहार लगाई है।

जिला भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी की अगुवाई में वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन डीआर चंदेल, पूर्व नप अध्यक्ष उर्मिला चौधरी, डॉक्टर श्रीकांत शर्मा समेत प्रतिनिधिमंडल ने एसपी बद्दी ईल्मा अफरोज से मुलाकात कर उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा के बीबीएन में लॉ एंड आर्डर पटरी से उतर गया है। गली चौबारों, दुकानों व खोखों में अवैध शराब बिक रही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी ओर स्नेचिंग की वारदातों को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है।

रात के अंधेरे में खुलेआम अवैध खनन हो रहा ओर माफिया के पीले पंजे ने नदी, नालों ओर शामलात भूमि को छलनी करके रख दिया है। नशा माफिया, शराब माफिया, चिट्टा माफिया में पुलिस ओर कानून का कोई ख़ौफ़ नहीं है।

ज्ञापन के माध्यम से जहां भाजपा ने कानून व्यवस्था को जल्द से जल्द पटरी पर लाने की गुहार लगाई है वहीं सीधे तौर पर कहा के अगर हालात नहीं सुधरे तो उन्हें बद्दी में सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन को मजबूर होना पड़ेगा।

एसपी बद्दी को ज्ञापन सौंपने के उपरांत एक लिखित शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डीजीपी शिमला व डीसी सोलन को भेजकर कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की गुहार लगाई है।

वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन डीआर चंदेल व डॉक्टर श्रीकांत शर्मा ने कहा के बद्दी में अवैध गतिविधियों खासकर शराब, नशा व खनन माफिया पर दून विधायक राम कुमार चौधरी का आशीर्वाद है। जिसके चलते दिन व दिन यहां माहौल खराब हो रहा है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर गुरमेल चौधरी के साथ कैप्टन डीआर चंदेल, उर्मिला चौधरी, डॉक्टर श्रीकांत शर्मा, पूर्व पार्षद तरसेम चौधरी, भाजयुमो नेता संजीव ठाकुर, युवा भाजपा नेता मनु पंडित समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...