बीड़ बिलिंग घाटी में अक्तूबर में होगा पैराग्लाइडिंग का क्रॉस कंट्री वर्ल्ड कप

--Advertisement--

बीड़ बिलिंग घाटी में पिछले 10 वर्षों के दौरान क्रॉस कंट्री की किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता संभव नहीं हो सकी है।

बैजनाथ – आशुतोष

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से दो नवंबर के मध्य पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री वर्ल्ड कप होगा।

पैराग्लाइडिंग के एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप की सफलता के बाद अब बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने खेल की सर्वोच्च संस्था पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन (पीडब्ल्यूसीए) के समक्ष आगामी अक्टूबर-नवंबर में घाटी में पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री के वर्ल्ड कप करवाने के लिए आवेदन कर दिया है और मई के अंत तक इसकी अनुमति मिलने की पूरी उम्मीद है।

बीड़ बिलिंग घाटी में पिछले 10 वर्षों के दौरान क्रॉस कंट्री की किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता संभव नहीं हो सकी है और 2017 में प्रशासन ने अपने तौर पर एक राष्ट्रीय स्तर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता करवाई थी।

अक्टूबर-नवंबर का समय घाटी में लंबी दूरी की पैराग्लाइडिंग उड़ानों के लिए अनुकूल रहता है और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए बिलिंग घाटी दुनिया में दूसरे नंबर की साइट है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के पायलट क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तत्पर रहते हैं। अक्टूबर-नवंबर माह में पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री वर्ल्ड कप होने से पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। लंबे अरसे के बाद होने वाली इस प्रतियोगिता में दुनिया के भर के खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि 26 अक्तूबर से दो नवंबर के मध्य पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के वर्ल्ड कप के लिए आवेदन किया गया है और अनुमति मिलने के बाद प्रदेश सरकार के सहयोग से इसे करवाया जाएगा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...