बीएमओ तियारा द्वारा आज लिए गए 220 कोरोना सैंपल, 30 पाए गए कोरोना पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

आज बीएमओ तियारा की तरफ से करोना टेस्टिंग सैंपल लेने के क्रम में 220 कोरोना सैंपल विभिन्न केंद्रों में लिए गए,जिनमें से 30 कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

कोरोना सैंपल लेने के लिए आज बीएमओ तियारा डॉक्टर संजय भारद्वाज द्वारा बनाई गई टीम ने महत्वपूर्ण कार्य किया।

तकीपुर केंद्र में 14 टेस्ट किए गए जिनमें से 1 पॉजिटिव पाया गया। तियारा केंद्र में 51 सैंपल लिए गए जिनमें 13 पॉजीटिव पाए गए बगली केंद्र में 9 करोना टेस्ट किए गए, जिनमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया।

हलेरकलां केंद्र में 13 कोरोना टेस्ट किए गए यह सभी नेगेटिव पाए गए लंज केंद्र में 24 कोरोना टेस्ट किए गए जिनमें 3 पॉजिटिव पाए गए। सुकर केंद्र में 60 कोरोना टेस्ट किए गए। जिनमें से 3 पॉजिटिव पाए गए और जसाई केंद्र में 49 कोरोना टेस्ट किए गए। जिनमें 10 पॉजिटिव पाया गया।

एसडीएम कांगड़ा ने पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने और जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है उन्हें आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है।

साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है, कि कोरोना के लक्षणों के प्रति जागरूक रहें और इससे बचने के लिए बनाए गए प्रत्येक नियम का पालन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...