बिलासपुर शहर में अब यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों की खैर नहीं.

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

बिलासपुर शहर में अब यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों की खैर नहीं है। यहां ऐसे चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन को बिना हैल्मेट के दौड़ाने वालों सहित बुल्ट बाइक से न्वाइस पोल्यूशन करने वालों के चालान शुरू कर दिए हैं।

मंगलवार को यातायात पुलिस प्रभारी भगत राम ने बिलासपुर बस अड्डा के पास नाका लगाकर यातायात नियमों को तोडऩे वालों के चालान किए। उन्होंने अपनी टीम के साथ बस अड्डा चौक से गुजरने वाले स्थानीय व बाहरी वाहनों को चैक किया और जिन चालकों के पास गाड़ी के कागज नहीं थे, उनके चालान किए गए। साथ ही लोगों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक भी किया गया।

इस दौरान बिना कागजात व नंबर के घूम रही एक बुल्ट बाइक को इंपाउंड भी किया गया। इस बारे में बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस प्रभारी भगत राम ने बताया कि वह लगातार लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन, फिर भी कई लोग नियमों को तोड़कर वाहन दौड़ाने से बाज नहीं आ रहे। जिसके चलते अब उनके चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से शहर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...