रोटरी क्लब मनाली ने माल रोड में लगाया वाटर एटीएम, नगर परिषद अध्यक्ष मनाली चमन कपूर ने किया विधिवत शुभारंभ

--Advertisement--

Image

निजी संवाददाता-मनाली

पर्यटक नगरी मनाली के माल रोड में सैलानियों को अब स्वच्छ जल के लिए 20 रुपए खर्च नहीं करने पड़ेंगे। सैलानी अब दो रुपए में स्वच्छ पानी की बोतल ले सकते हैं। रोटरी क्लब ने पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड में वाटर एटीएम लगा दिया है। नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने वाटर एटीएम का विधिवत शुभारंभ किया।

चमन कपूर ने वाटर एटीएम लगाने पर रोटरी क्लब का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वाटर एटीएम लगने से अब शहर में प्लास्टिक की बोतल से फैलने वाली गंदगी कम हो जाएगी। श्री चमन ने बताया कि अध्यक्ष का पद संभालते ही उन्होंने स्वच्छता पर बल दिया है और यह एटीएम उनके स्वच्छता अभियान को ओर सफल बनाएगा। श्री कपूर ने रोटरी के कार्यों की सराहना करते हुए कि रोटरी समाज के उत्थान में बेहतरीन भूमिका निभा रही है। पार्षद चंद्रा पदान, कल्पना ठाकुर व ललिता ने भी रोटरी के कार्य को सराहा।

रोटरी क्लब मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि रोटरी क्लब मनाली सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। उन्होंने कहा कि मनाली शहर में वाटर एटीएम लगाकर उन्होंने पर्यटकों को स्वच्छ जल उपलव्ध करवाने का प्रयास किया है। इस दौरान रोटरी क्लब मनाली के पूर्व अध्यक्ष शमशेर ठाकुर तथा सदस्य जितेंद्र वर्मा, नागेश नागल व अनिता ठाकुर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...