बिलासपुर में चंडीगढ़ की युवती की मौत मामले में प्रेमी के पिता पर हत्या का आरोप

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

चंडीगढ़ से आई युवती द्वारा आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने सुसाइड नहीं किया है, उसे गला घोट कर मारा गया है, जिसे बाद में आत्महत्या बताया गया है।

लड़की की मां रुखसाना बेगम ने कहा कि उनकी बेटी के साथ पहले लड़के विवेक शर्मा ने बलात्कार किया और फिर उसे शादी का झांसा दिया गया था। बाद में वो शादी से मुकर गया और दूसरी जगह नौकरी करने चला गया।

इसके बाद लड़की विवेक को ढूंढते हुए बिलासपुर पहुंच गई। विवेक के पिता ने उन्हें फ़ोन कर बताया कि लड़की उनके घर में है और वह उसे सुबह चंडीगढ़ ला रहे हैं। सुबह सूचना मिली कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

मृतक लड़की की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को लड़के के पिता ने ही मारा है और बाद में इसे सुसाइड का रूप दिया गया।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी से रात को जब उनकी बात हुई थी तब वह बिल्कुल नॉर्मल थी और अच्छे से बात कर रही थी।

उसने सुबह घर वापिस आने की बात कही थी और बात करने के दौरान ही लड़के के बाप ने उसका फोन भी छीन लिया था।उसके बाद आखिर ऐसा क्या हो गया कि उसने सुसाइड कर लिया।

लड़की की मां ने अपनी बेटी की हत्या के लिए सीधे तौर पर लड़के के बाप को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच करने और दोषियों को सजा की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...