बिलासपुर का दनोह जंगल दहका, फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर पाया काबू, घर-गोशालाएं बचाईं

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर शहर से सटे दनोह गांव के पास मंगलवार को जंगल में अचानक आग लग गई, जिससे जंगल का काफी एरिया जलकर राख हो गया। हालांकि, अग्रिशमन विभाग की टीम द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे जंगल के साथ स्थित गोशाला व घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्रिशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।

अग्रिशमन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले आग सड़क से काफी नीचे तक फैल चुकी थी, जिसके चलते टीम को आग बुझाने में काफी परेशानी हुई, लेकिन करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी थी।

अग्निशमन केंद्र बिलासपुर के प्रभारी सुभाष मिश्रा ने बताया कि फोन के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जंगलों को आग न लगाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...