बिलासपुर आईटीआई में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, प्रतिमाह मिलेगी इतनी सैलरी

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

आईटीआई बिलासपुर में 21 अक्तूबर को नेप्स योजना में आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए कैंपस इंटरव्यू होगा। इसमें 15 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। केवल पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कंपनी एक वर्ष की अवधि के लिए नेप्स योजना में प्रशिक्षुओं को नियुक्त करती है, जिन्होंने पिछले दो वर्ष में अपना आईटीआई कोर्स पास किया हो। इसके लिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, मेकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

चयनित प्रशिक्षुओं को परिवहन, वर्दी, कैंटीन की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वह 2023 और 2024 में पास आउट होना चाहिए। चयनित प्रशिक्षु को प्रतिवर्ष सीटीसी 2,21,554 रुपये दी जाएगी। प्रतिमाह 17,427 रुपये मिलेंगे।

इच्छुक उम्मीदवार आईटीआई पास आउट प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ में लाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...