बिना मुर्गा बोतल के जलशक्ति विभाग का कर्मचारी नहीं दे रहा पानी का कनेक्शन, बार्ड सदस्या को बोले अपशब्द

--Advertisement--

बार्ड सदस्या से फिटर ने कर डाला अभद्र भाषा का प्रयोग

ज्वाली – अनिल छांगू

जलशक्ति विभाग ज्वाली का एक ऐसा कर्मचारी जो पानी का कुनैक्शन देने के लिए मुर्गा ओर बोतल की डिमांड करता है। आपको बता दें कि पंचायत हारचक्कियां के तहत पड़ते गाँव छांव में जेजेएम स्कीम के तहत लोगों के पानी के कनेक्शन लगाए जा रहे है लेकिन जलशक्ति उपमण्डल ज्वाली के फिटर की डिमांड पूरी न करने पर कनेक्शन देने से मना कर दिया।

बार्ड सदस्या सुनीता देवी ने बताया कि हमारे गांव में 13 के करीब पानी के कनेक्शन लगाए जाने थे लेकिन सेक्शन होने के बाद भी फिटर द्वारा कनेक्शन देने से मना कर दिया। साथ ही मेरे साथ अभद्र भाषा में बतमीजी भी की गई। मैंने तुंरन्त पंचायत प्रधान हारचक्कियां को सूचित किया।

जैसे ही प्रधान व मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो उनको देख फिटर मौका से फरार हो गया। उंन्होने डीसी काँगड़ा हेमराज बैरवा, अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा से मांग उठाई है कि ऐसे कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए।

कनिष्ठ अभियंता स्वरूप धीमांन के बोल

मौके पर पहुंचे जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता स्वरूप धीमांन ने बताया कि फिटर पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा आज ही सभी को कनेक्शन दे दिए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...