बिना किसी भेदभाव, राजनैतिक आधार पर सबको बचाया जाए-राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष

पूर्व वन मंत्री एवं श्री नयना देवी विस क्षेत्र के विधायक राम लाल ठाकुर ने कहा कि कोविड 19 की दूसरी लहर ने पूरी दूनिया को भयभीत कर दिया है। वही भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है।

भारत में कोविड 19 के मामलेे आए दिन बढ रहे है। और मौत की दर भी बढ रही है। जो सबके लिए चिंता का विषय है। ऐसे में हर व्यक्ति का दायित्व समाज मेें रहने वाले लोगो को बिना किसी सामाजिक भेदभाव व बिना राजनैतिक आधार पर सबको बचाया जाए।

अपने इसी सामाजिक दायित्व के चलते वह श्री नयना देवी चुनाव क्षेत्र को आठवीं बार सैनीटाईज करने जा रहेे है। जिसकी उन्होंने पूरी पूरी तैयारी कर ली है। वह यहां पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इससे पहले भी पूरे चुनाव क्षेत्र को सैनीटाईज किया था। इस बार फिर से वह अब आठवीं बार सैनीटाईज करेंगे। ताकि कोविड के संक्रमण को फैलने से बचाया जा सके।

उन्होने बताया कि पूरे चुनाव क्षेत्र में पांच हजार से अधिक मास्क वितरित किए जाएंगे तथा सभी ग्राम पंचायतों में युवाओं के माध्यम से सैनीटाईजेशन करवाया जाएगा। इस सैनीटाईजर को पूरे पचास लीटर पानी में मिलाकर छिडकाव किया जाएगा। जिसकी पूरी खेप पहुंच चुकी है। और उन्होंने लोगों से आहवान करते हुए कहा कि पहले अपने पडोसी को बचाए व अपने आप भी बचे।

कोविड 19 के बचाव के लिए सामाजिक दूरी को अपनाएं , हाथों को बार बार धौएं व मास्क लगाए। उन्होंने लोंगो को सामाजिक दूरी और मास्क और चिकित्सकों की सलाह से कोविड 19 की वैक्सिनेशन भी अवश्य करवाएं और कम से कम घर से निकलने की सलाह भी इन्होंने लोंगो को दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...