बार्बर ने युवक पर किया हमला, उस्तरे से काटा युवक का गला, घायल आईजीएमसी में भर्ती

--Advertisement--

बार्बर ने युवक पर किया हमला, उस्तरे से काटा युवक का गला, घायल आईजीएमसी में भर्ती

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिमला के ताराहॉल के पास एक बार्बर ने युवक का गला रेत दिया। शिमला पुलिस का कहना है कि एक बार्बर के उस्तरे से कुल्लू आनी क्षेत्र के युवक का गला रेत दिया गया है। युवक का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है और वह बोलने की हालत में नहीं है।

मंगलवार रात को युवक का आपरेशन हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ चल रही है। बता दे कि अक्षय नाम के युवक के माता-पिता शिमला में सब्जी का ठेला लगाते हैं। बीते मंगलवार को अक्षय अपने घर कैथु से तारा हॉल अपने दोस्तों से मिलने गया था। कुछ देर बाद घरवालों को किसी ने सूचना दी कि आपके बेटे की हालत ठीक नहीं है।

वहीं मौके पर युवक की हालत को देखकर आसपास के लोगों ने देखा कि युवक का गला बुरी तरह से लहूलुहान था। लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने की बात कही। परिजनों ने जैसे-तैसे पैसे उधार लेकर ऑपरेशन करवाया।

परिजनों के बोल

परिजनों का कहना है कि युवक की हालत अभी ठीक नहीं है। युवक अभी बात भी नहीं कर पा रहा है। जब व्यक्ति ठीक होगा और बोलने की हालत में होगा, तो ही पूरे मामले का पता लग सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...