बारिश के बाद लंज महाविद्यालय की स्थिति दिल दहला देने वाली नजर आई

--Advertisement--

Image

लंज, निजी संवाददाता

आज लंज महाविद्यालय में सुबह की बारिश के बाद जब एनएसयूआई के द्वारा कॉलेज का निरीक्षण किया गया तो कॉलेज की स्थिति बिल्कुल दिल दहला देने वाली थी।

बारिश के बाद छत से पानी गिर कर कक्षाओं में घुसा था और दीवारों से मिट्टी भी निकल गई थी तथा छत बिल्कुल गिरने की स्थिति में थी और कॉलेज की छत जिन बांस के डंडो पर टिकी है। वह भी लगातार बारिश का पानी गिरने से गल चुके हैं और कभी भी गिर सकते हैं।

इससे बच्चों की जान को नुकसान भी हो सकता है और दूसरी तरफ देखा जाए तो जो नया भवन बन रहा है, वहां लंज कॉलेज अध्यक्ष परीक्षित पाठक और प्रभारी गौरव शर्मा द्वारा उसका निरीक्षण किया तो देखा गया कि उसका कार्य पहले की तुलना में काफी तेजी से चला है।

जैसे कि 22 जुलाई को एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं ने उस भवन के प्रभारी से बात की तथा उनको हमने बताया कि नए कॉलेज में 6 से 7 कमरे अच्छे से तैयार कर दिए जाएं जो कि बच्चों के बैठने के लायक हो जाए ।

तो उन्होंने हमें बताया कि 31 तारीख से पहले पहले वह 6 से 7 कमरे तैयार कर देंगे । जो की बच्चों के बैठने के लायक हो।  क्योंकि जैसे ही बच्चों को नए भवन में बैठाने की अनुमति मिल जाएगी तो बच्चे जल्द से जल्द अपनी कक्षाएं नए भवन में लगवा सके।

22 जुलाई को एनएसयूआई की नए भवन के प्रभारी की बात होने के बाद भवन का जो कार्य है, वह काफी तेजी से किया जा रहा है। और प्रभारी ने बताया की हम भी जल्द से जल्द 7-8 कमरों को तैयार कर देंगे और हम चाहते है कि सरकार भी जल्द से जल्द बच्चों को नए भवन में कक्षाएं लगवाने की अनुमति दे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्हे बच्चों ने बिखेरे रंग, डीएवी गोहजू में मनाया गया रेड डे, मदर्स डे, और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

शाहपुर - नितिश पठानियां डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के प्री-प्राइमरी...

कांगड़ा में 6 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा बस...

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बुलडोजर…उड़े परखच्चे; चालक की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरूवार को...

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल...