बारिश का कहर : गौशाला ढहने से 15 बकरियां व 3 गायों की दबकर मौत

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 12 जुलाई – नरेश कुमार

जनपद के सुंदरनगर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बंदली धार में एक गौशाला के ढह जाने के कारण अंदर बंधी 15 बकरियां व 3 गायों की दबकर मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार रात को तेज बारिश के चलते क्षेत्र के बंदलीधार के नेरड गांव में देवेंद्र कुमार ,पुत्र देवी शरण की गौशाला ढह गई।

गौशाला के साथ बहने वाले नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण गौशाला के साथ लगा डंगा इसकी चपेट में आ गया। जिससे गौशाला ढह गई और गौशाला में बंधी 15 बकरियां व तीन गायों की मौत हो गई।

हालांकि ग्रामीणों ने मिलकर उन्हें बचाने का प्रयास किया परंतु सफल नहीं हो पाए। इसके उपरांत किसी तरह उन्हें मृत अवस्था में मलबे से निकाला गया।

एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर संबंधित अधिकारियों को नुकसान का आकलन व आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...