बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के नीचे से तीन शव मिले, एक ही परिवार के नौ लोग अभी भी लापता

--Advertisement--

कुल्लू जिले के मनाली में ब्यास में आई प्रलयकारी बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के पास तीन शव बरामद  हुए हैं। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बाढ़ में बही बस को बीच नदी ने निकलने का कार्य शुरू किया। 

कुल्लू – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में ब्यास में आई बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस के नीचे तीन शव बरामद हुए हैं। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने बाढ़ में बही बस को बीच नदी ने निकलने का कार्य शुरू किया।

नदी के पानी का रुख मोड़कर दो जेसीबी से बस को निकाला जा रहा है। इस दौरान बस के नीचे से दादा व मां-बेटी के शव बरामद किए गए हैं। मृतकों में परवीन (32), अलवीर(5) पुत्री बहार व अब्दुल (62) शामिल हैं।

बस के नीचे कई और शव दबे होने की आशंका है। करीब 24 दिन से एक ही परिवार के 11 लोग लापता थे। इनमें से अभी तीन के शव मिले हैं। 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए थे।

कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नहीं मिल पाया है। इस बाढ़ में पंजाब रोडवेज की बस भी बह गई थी। क्लाथ के समीप यह बस एक बड़े पत्थर में फंसी हुई है। इस बस में अयोध्या के एक ही परिवार के 11 लोग यात्रा कर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...