बागवानों को दी हिदायतें, पढ़े पूरी खबर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

उप निदेशक, उद्यान विभाग, कमलशील नेगी ने बागवानों को सलाह देते हुए कहा कि तूफान के कारण जहां पेड़ से टहनियां व डालियां टूट गई हैं व पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हैं, तो पहले उनको आरी से काट कर अलग कर दें व कटी हई जगह पर बोर्डो पेस्ट लगा दें ताकि भविष्य में किसी बीमारी व कीट के प्रकोप से पेड़ों को बचाया जा सके और फलदार पौधा स्वस्थ रहे।

इसके अतिरिक्त जहां फलदार पौधे तूफान के कारण टेढ़े व झुक गए हैं तो उनको बांस या किसी सहारे से सीधा कर दें और जहां किसी टूटी टहनी य डाली को जोड़ने की सम्भावना हो तो, वहां रस्सी या तार की सहायता से टाट (बोरी) लेकर पेड़ से बांध दें। नीचे गिरे हुए फलों को इकट्ठा कर लें व फलों की छंटाई करके क्षतिग्रस्त फलों को किसी गड्डे में दबा दें और शेष स्वस्थ फलों को उपयोग में ला सकते हैं।

उन्होंने बताया कि गत रात को आए तूफान के कारण बागवानों का काफी नुक्सान हुआ है जिसका अभी विभाग द्वारा आकलन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला के कई क्षेत्रों से प्राप्त सूचना से अवगत हुआ है कि कई जगह फलदार पौधे पूर्ण रूप से जड़ से उखड़ गए हैं, टहनियों, शाखाओं को भी काफी नुक्सान हुआ है और फल भी झड़ गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...