बलात्कारियों को छह माह में देना चाहिए मृत्युदंड

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू 

पर्यावरण संस्था इनसाफ द्वारा आयोजित हुए वन महोत्सव कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए शांता कुमार ने कहा कि उन्हें इस बात खुशी है कि हमारी पर्यावरण संस्थाएं बहुत महत्त्वपूर्ण कार्य कर रही है, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि हमारा देश जिस दिशा में जा रहा है वह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जब वह कोलकाता में एक डाक्टर बेटी के हुए बलात्कार एवं हत्या की खबरें सुन रहे थे तो उन्हें रोना आ रहा था।

उन्होंने कहा है कि देश में कानून में बदलाव किया जाना चाहिए तथा जो लोग बलात्कार या अन्य ऐसे अपराधों में सम्मिलित हैं उन्हें छह महीने के अंदर-अंदर सजा का प्रावधान होना चाहिए और उन्हें सरे आम फांसी पर लटकाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विदेश के कई देशों में ऐसे कठिन और सख्त कानून है कि वहां पर कोई भी घिनौना कृत्य कर ही नहीं सकता क्योंकि वहां पर लोगों के हाथ, पैर तक काट दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पालमपुर की इनसाफ संस्था बहुत ही अच्छा काम कर रही है और जब भी इस संस्था को उनकी किसी भी प्रकार की मदद चाहिए वह हमेशा उनके साथ हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...