बरसात में उखड़ी सड़कों की टारिंग करवाएगा हिमाचल लोक निर्माण विभाग, निर्देश जारी

--Advertisement--

Image

इस बार प्रदेश में बरसात के दौरान भारी  तबाही हुई। कई जगह बादल फटे। कई मीटरों तक सड़कें ढह गई। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने फील्ड में तैनात अफसरों को निर्देश दिए है कि दिसंबर से पहले टारिंग का काम निपटा दें। 

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल में बरसात में उखड़ी सड़कों की टारिंग होगी। लोक निर्माण विभाग ने फील्ड में तैनात अफसरों को निर्देश दिए है कि दिसंबर से पहले टारिंग का काम निपटा दें। फील्ड में तैनात अधिशासी अभियंता को सौ किलोमीटर तक टारिंग करने को कहा गया है। हिमाचल में इस बार बरसात के चलते लोक निर्माण विभाग को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हिमाचल का ऐसा कोई भी जिला नहीं है जहां सड़कें व डंगे न गिरे हो। प्रदेश के ऐसे ग्रामीण क्षेत्र है जहां बारिश के चलते यातायात अवरुद्ध है।

लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिला कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा में बरसात के दौरान बारिश ने तबाही मचाई है। कई जगह बादल फटे। इसमें जान माल का नुकसान हुआ है। कई मीटरों तक सड़कें ढह गई। बारिश के चलते नाले उफान पर आने से डंगे और पैरापिट अपने साथ लगे गए। बरसात के चलते बटसेरी पुल और एनएच 205 हालही में यातायात के लिए बहाल किया गया है।

एनएचएआई को भी लिखा है पत्र

एनएच 205 की हालत दयनीय है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे पड़े हैं। प्रदेश सरकार ने एनएचएआई को सड़क पर टारिंग करने को पत्र लिखा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...