बधोखरी में एक उम्मीदवार का निधन, उपचुनाव स्थगित

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सोलन ज़िला के नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी के वार्ड संख्या 04 के लिए होने वाले उप निर्वाचन को स्थगित कर दिया गया है। पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम पुनः घोषित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा यह निर्णय ग्राम पंचायत बधोखरी के वार्ड संख्या 04 के उप निर्वाचन में एक उम्मीदवार अमर सिंह की मृत्यु के कारण लिया गया है।

इस सम्बन्ध में ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत करवाया गया था कि उक्त उप निर्वाचन के लिए एक उम्मीदवार की 20 फरवरी, 2024 को मृत्यु के कारण अब एक उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने तदोपरांत भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 160 एवं हिमाचल प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचन) नियम  1994  के नियम 48 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत बधोखरी के वार्ड संख्या 04 के उप निर्वाचन को स्थगित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

हिमखबर डेस्क राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश...

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...