NEET 2026: 15 मिनट एक्स्ट्रा टाइम, चार रफ वर्क पेज, NTA ने परीक्षार्थियों को दी बड़ी राहत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) -2026 परीक्षा को अधिक छात्र-अनुकूल बनाने के लिए परीक्षा समय को 15 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है।

एनटीए ने शुक्रवार को सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है।

अब परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक आयोजित होगी। इस अतिरिक्त समय में उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर और अन्य अनिवार्य औपचारिकताओं का समय भी शामिल रहेगा, जिससे छात्रों को वास्तविक परीक्षा समय में किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होगी।

इसके अलावा प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए उपलब्ध स्थान को भी बढ़ाया गया है। पहले जहां केवल दो रफ वर्क पेज दिए जाते थे, वहीं अब छात्रों को चार रफ वर्क पेज उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे गणनाएं, आरेख और अन्य कार्य करने में अधिक सुविधा मिलेगी। एनटीए ने प्रश्न पुस्तिका के डिजाइन में भी बदलाव किया है।

पहले रफ वर्क के सभी पृष्ठ पुस्तिका के अंत में दिए जाते थे लेकिन कई अभ्यर्थियों, विशेषकर बाएं हाथ से लिखने वाले छात्रों ने इसे असुविधाजनक बताया था। इस समस्या के समाधान के लिए अब दो रफ वर्क पेज निर्देश पृष्ठ के तुरंत बाद प्रारंभ में और दो पेज पुस्तिका के अंत में दिए जाएंगे।

यह व्यवस्था अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषा दोनों संस्करणों में लागू होगी। एजेंसी का कहना है कि परीक्षा प्रणाली में किए गए ये छोटे-छोटे सुधार अभ्यर्थियों के परीक्षा अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सहज, सुविधाजनक और छात्र-केंद्रित बनाना है, जबकि निष्पक्षता और सुरक्षा के उच्च मानकों को भी बनाए रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

होम वर्क न करने पर अध्यापिका ने विद्यार्थी पीटे! वीडियो वायरल होने पर अभिभावकों में रोष

चम्बा - भूषण गुरुंग चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी...

पैट्रोल पंप पर ₹5 हजार का तेल डलवाया…फिर बिना पैसे दिए भाग निकले कार सवार, पुलिस जांच में जुटी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं शहर में  एक पैट्रोल...

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, साक्षात्कार 9 जुलाई को

हिमखबर डेस्क सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत मंडी जिले के...