बधाई तो बनती है! हिमाचल के बिलासपुर जिले में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, 1 लड़की, 2 लड़के

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

कोठीपुरा के गांव नई सारली निवासी अल्का (27) और सुरेश कुमार के घर में एक साथ तीन खुशियां आई हैं। जिसका कारण क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में अल्का द्वारा एक साथ तीन बच्चों को जन्म देना है। इसमें एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं। तीनों बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं और अभी अस्पताल में ही हैं।

परिजन बच्चों के जन्म से बेहद खुश हैं। महिला की यह पहली डिलीवरी है। क्षेत्रीय अस्पताल में यह दूसरा मामला है जब महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है।

डॉ. अनुपम शर्मा के बोल 

डॉ. अनुपम शर्मा ने बताया कि उनके 22 साल के कॅरियर में यह दूसरा मामला है जब तीन बच्चों की डिलीवरी एक साथ हुई है। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल पहले भी इसी तरह तीन बच्चों की डिलिवरी क्षेत्रीय अस्पताल में हुई थी।

शुक्रवार को अस्पताल में ही महिला की सफल डिलीवरी हुई है। तीनों बच्चों के जन्म में एक-एक मिनट का अंतर है। पहले नंबर पर लड़का, दूसरे पर लड़की और तीसरे पर लड़का है। बच्चे और मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। अभी उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है जहां पर उनकी देखभाल की जा रही है।

बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम शर्मा ने तीनों बच्चों की सफल डिलीवरी कराई है। यह डिलीवरी सिजेरियन हुई है।

बच्चों के पिता सुरेश कुमार के बोल 

बच्चों के पिता सुरेश ने बताया कि 1 अगस्त को वह अपनी पत्नी को क्षेत्रीय अस्पताल लाए थे और शुक्रवार सुबह उसकी सफल डिलिवरी हुई है। बच्चों के पिता सुरेश कुमार निजी क्षेत्र में नौकरी करते हैं और माता अल्का गृहिणी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...