बद्दी: पटेल कंपनी के टिप्पर के नीचे गई एक और गरीब की  जान

--Advertisement--

पटेल कंपनी के टिप्पर के नीचे गई एक और गरीब की  जान, गरीबों को चिंटी की तरह मसल रही पटेल कंपनी की मशीनरी

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल हरियाणा बॉर्डर बद्दी में पटेल कम्पनी नैशनल हाइवे ऑफ इंडिया के टिपर के नीचे आने से प्रवासी मजदूर की मौत का समाचार प्राप्त हुआ है जो की बड़े दुख की बात है।

पटेल कंपनी जब से बद्दी नालागढ़ में काम चला रही है, तब से लेकर आज तक पटेल कंपनी के ड्राइवर या नेशनल हाईवे के कर्मचारी लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। चाहे वह प्राकृतिक हो या चाहे वह रोड कंस्ट्रक्शन में हो।

इनके द्वारा हर दिन खिलवाड़ हो रहा है। यह ट्रक चालक रोज बिना कानून के डर के चलते हैं। इन्हें पूछने वाला कोई नहीं है। पर अब देखते हैं हरियाणा पुलिस क्या करती हैं?

एएसआई कश्मीरी सिंह के बोल 

वही घटना की सुचना मिलने के बाद मड़ावाला हरियाणा बद्दी के साथ लगती हरियाणा चौकी के एएसआई कश्मीरी सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूर की पहचान नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखा गया है। मड़ाबाला हरियाणा पुलिस छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...