बड़सर विधानसभा के गरीबों के मसीहा विधायक इंदरदत्त लखनपाल को आया राज्यपाल बंडारू का संदेश

--Advertisement--

Image

बड़सर, व्यूरो

हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बड़सर के विधायक इन्दरदत्त लखनपाल के काम की सराहना की है। उन्होंने पत्र भेज कर के इन्दरदत्त लखनपाल को अच्छे काम के लिए साधुवाद दिया और आगे भी जनता की इसी प्रकार सहायता करते रहने के लिए आवाहन किया।

बताते चलें की बड़सर के विधायक ने जनता के बीच रहते हुए इस कोरोना काल में जो सेवा की है , वो बाकी सभी विधायकों के लिए प्रेरणा है। इनके द्वारा स्थापित राशन बैंक के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र के ऐसे सभी परिवारों को , जिन्हें राशन की आवयश्कता है उनसे संपर्क साधकर प्रधान और उपप्रधान के द्वारा राशन वितरित किया जा रहा है।

इनके द्वारा फ़ोन नंबर हेल्पलाइन भी शुरू की गई है जिसपे विधानसभा क्षेत्र के सभी वासिओं की समस्याएं राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर सुनी जा रही है। इसके अलावा एक मुफ्त एम्बुलेंस भी चलाई गई है जो पूरी विधानसभा में , जिसे भी ज़रूरत हो उसके लिए 24 घंटे उपलब्ध है।

विधायक महोदय जनता के बीच बहुत सरलता से रहते हैं और इनसे मिलना भी बहुत आसान है। इन्होंने जनता के मांगने पर पानी के टैंकर तक कई गाओं में पहुंचाए हैं। अपनों को जब लोग कोरोना के बीच कन्धा तक नहीं दे रहे थे तो ये अपने परिवार संग कन्धा देने पहुंच गए और पूरा अंतिम संस्कार भी करवाया।

ये बहुत लोगों की मदद अंतिम संस्कार के लिए कर चुके हैं। इलाके के लोगों से जब हमने बात की तो पाया के लोग इनके काम से बहुत खुश हैं और कहते हैं के हमने नेता नहीं , सुख दुःख का साथी चुना है। ऐसे नेता को नमन।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...