बच्चे करते रहे इंतजार, टल्ली शिक्षक घूमता रहा बाहर, पूरा दिन बंद रही पाठशाला

--Advertisement--

बच्चे करते रहे इंतजार, टल्ली शिक्षक घूमता रहा बाहर, पूरा दिन बंद रही पाठशाला

चम्बा – भूषण गुरुंग

स्कूली बच्चे इंतजार करते रहे और जेबीटी शिक्षक नशे में बाहर ही घूमता रहा। शिक्षक के आने से स्कूल वीरवार को पूरी तरह बंद रहा, क्योंकि स्कूल में एक ही शिक्षक है। मामला भरमौर के एक राजकीय प्राथमिक स्कूल का है। फिलहाल, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में सूचना दे दी है। स्कूल में टीम पहुंचेगी और इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि यह शिक्षक इससे पहले भी कई बार नशे की हालत में पाया गया है। इसका यहां तबादला किया गया है। मगर जिस स्कूल में भी यह अध्यापक जा रहा है, वहां ऐसी ही हरकत कर रहा है।

एसएमसी के पदाधिकारियों ने दी शिक्षा विभाग को सूचना

जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त उक्त स्कूल में नौनिहाल पहुंच गए। मगर काफी देर तक शिक्षक नहीं पहुंचा। अभिभावकों ने शिक्षक के न पहुंचने की सूचना स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष को दी। इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को सूचित किया। नशे में धुत शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। कुछ लोगों ने शिक्षक की वीडियो बना डाली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कार्यवाहक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भरमौर विश्वजीत सिंह के बोल

उधर, कार्यवाहक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भरमौर विश्वजीत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। आगामी कार्रवाई विभाग की ओर से की जाएगी। इससे पहले भी शिक्षक के नशे में होने की शिकायतें मिल चुकी हैं। विभागीय टीम शुक्रवार को स्कूल का दौरा करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...