फोरलेन प्रभावितों को अभी तक नहीं मिला मुआवजा, आप ने घेरी सरकार कहा, हक दिलाकर रहेंगे

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

फोरलेन प्रभावितों को भूमि अधिग्रहण का सही मुआवजा दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

जयराम सरकार ने चार गुना मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद फोरलेन प्रभावितों के साथ धोखा किया, जिससे साबित होता है कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है।

ये शब्द आम आदमी पार्टी के मंडी लोकसभा इंचार्ज कैप्टन प्रशांत शर्मा ने कहे। वहीं फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि फोरलेन प्रभावित अपनी जमीन के मुआवजा के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने आज तक मुआजवा नहीं दिया।

दिनेश सेन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता और विधायकों ने भी उनकी मांग कभी नहीं उठाई। आम आदमी पार्टी से उम्मीद होने के कारण ही फोरलेन प्रभावितों ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपने हक की मांग की है।

भाजपा की सरकार राज्य और केंद्र दोनों जगह पर है, लेकिन तब भी उन्होंने किसानों को मुआवजा नहीं दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...