फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा,युवक ने मौके पर तोड़ा दम,

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

सुंदरनगर उपमंडल के फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान देशराज निवासी बुगलाहन तहसील सुंदरनगर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार की युवक की पुल के पिल्लर में काम करने के दौरान गिरने से मौत हो गई।

सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार संजीव धीमान, थाना प्रभारी अंकुश शर्मा और डैहर पुलिस चौकी प्रभारी बृजलाल भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शव उठाने से मना कर दिया।

इसके साथ ही कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए सुंदरनगर प्रशासन और निर्माण कंपनी को मौके पर आने पर अड़े रहे।

एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा और तहसीलदार सुंदरनगर हरीश शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के परिजनों और कंपनी में बातचीत के दौरान कंपनी ने 16 लाख रुपए देने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने शव उठाया। मृतक के भाई को प्रशासन की तरफ से 50 हजार की फौरी राहत दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...