फोरलेन की टनल में ट्रैवलर और टेंपो की टक्कर, चालक की मौत

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर टनल नंबर तीन तून्नू के समीप एक ट्रैवलर और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैवलर चालक की मौत हो गई। हादसा सुबह नौ बजे हुआ।

मृतक की पहचान आकाश (33) पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव कल्याणपुरा डाकघर किरतपुर तहसील आनंदपुर साहब पंजाब के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि टनल के भीतर टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पहले दीवार से टकराया उसके बाद सामने आ रहे कैंटर से टकरा गया। यह टेम्पो ट्रेवलर बिलासपुर की तरफ से आ रहा था तो कैंटर बठिंडा से सुन्दरनगर की तरफ जा रहा था।

हादसे के समय चालक अकेला ही टेम्पो ट्रेवलर में मौजूद था। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो ट्रेवलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को किनारे करके टनल में चल रही एकतरफा यातायात व्यवस्था को पूर्ण रूप से बहाल किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...