फेक फेसबूक आईडी के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरा थाना में दी शिकायत

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

भाजपा ज़िलाध्यक्ष संजीव शर्मा व अन्य भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर फ़ेक फेसबूक आई. डी. द्वारा की गयी अभद्र टिप्पणी पर भाजपा ज़िला संगठन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

भाजपा ज़िला देहरा मीडिया प्रवक्ता अमित राणा ऐडवोकेट ने प्रदेश सरकार से माँग करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना अब एक फ़ैशंन सा बनता जा रहा है । अक्सर किसी के ख़िलाफ़ कभी भी फ़ेक आईडी का सहारा लेकर कुछ भी लिखा जा रहा है जिस से सामाजिक सोहार्द भी बिगड़ रहा है ।

अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर व्यक्ति के चरित्र पर अभद्र बातें कही जा रही है। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं परंतु अभद्रता सहन नहीं की जा सकती।भाजपा ज़िलाध्यक्ष पर फेसबूक पर की गयी टिप्पणी ऐसे लोगों की निराशा दर्शाती है।भाजपा ज़िलाध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि इस बारे में देहरा थाना के एसएचओ कुलदीप कुमार को रविवार को भी इस मामले से सम्बंधित शिकायत पत्र सौंप दिया गया हैै।

साथ ही प्रदेश सरकार से समस्त संगठन ने माँग कि है सभी सोशल मीडिया साइट्स पर सुनिशचित किया जाए कि फ़ेकआई.डी का प्रयोग कर अभद्रता ना परोसी जाए तथा इन साइट्स पर आई.डी बनाने के लिए आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र अनिवार्य किए जायें।

भाजपा मण्डल जसवां-परागपुर उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा का कहना है उक्त फेक आईडी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होनी चाहिये साथ ही कहा कि भाजपा में सभी कर्मठ,जुझारू,ईमानदार कार्यकर्ता दिल से कार्य करते हैं बिना तथ्य के किसी के ऊपर इल्जामात लगाना बहुत गलत है।

इस दौरान देहरा मण्डल अध्यक्ष निर्मल सिंह,आईटी सेल संयोजक अमन डोगरा,राजेश पराशर,उप-प्रधान परागपुर मदन गोपाल,उप-प्रधान गंगोट सौरभ पराशर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...