फुटबॉल में शाहपुर ने कांगड़ा को दी करारी शिकस्त

--Advertisement--

शाहपुर फुटबॉल अकादमी ने सोनू, राजीव और साहिल की याद में करवाया टूर्नामेंट, 16 टीमों ने दिखाया दमखम।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर फुटबॉल अकादमी द्वारा तीन दिवसीय पांचवी एसएसआर मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप सेंटर यूनिवर्सिटी ग्राउंड शाहपुर में करवाई, जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया लिया।

यह टूर्नामेंट शाहपुर फुटबॉल खिलाड़ियों द्वारा अपने मित्रों की याद में फुटबॉल अकादमी के सहयोग से {सोनू, राजीव और साहिल} की याद में अकादमी द्वारा करवाया जाता है। खिलाड़ियों द्वारा अपने मित्रों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप का फाइनल मैच शाहपुर फुटबॉल अकादमी और पुराना कांगड़ा फुटबॉल अकादमी के बीच हुआ जिसमें शाहपुर फुटबॉल एकेडमी 3-1 से विजय रही।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला कांगड़ा महामंत्री ब कांगड़ा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में सिहुआ पंचायत के पूर्व प्रधान बिंदु राणा स्वर्गीय सोनू के पिता मौजूद रहे।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर शाहपुर फुटबॉल अकैडमी के अध्यक्ष केवल शर्मा, एस टी मोर्चा के जिला सचिव स्थानीय पंचायत के सदस्य जयकरण, हिमाचल प्रदेश फुटबॉल कोच कावेश चौहान, सहायक कोच रोहित शर्मा मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

30 अप्रैल को धर्मशाला आएंगे राहुल गांधी, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में करेंगे शिरकत

हिमखबर डेस्क अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांगड़ा में आयोजित...

देहरादून-हरिद्वार भ्रमण: वानिकी छात्रों ने सीखा शोध और प्रसंस्करण का कार्य

हिमखबर डेस्क डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, औद्यानिकी...

हिमकेयर में दवाओं के पैसे मांगने का आरोप, फार्मासिस्ट पर गिरी गाज, जानें क्या हुई कार्रवाई

हिमखबर डेस्क जिला मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में हिमकेयर...

एचपीएससीएससी गैस एजेंसी शाहपुर के लिए घरेलू गैस सिलेंडर वितरण शुल्क की नई दरें अधिसूचित

शाहपुर - नितिश पठानियां जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने...