फास्‍ट फूड की दुकान में रखे गैस सिलेंडर में लगी आग, लोगों में मची अफरा तफरी

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

मंडी शहर के व्यस्त इलाके पड्डल मैदान में स्थित परिसर में एक दुकान में एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सिलेंडर को दुकान से बाहर निकाला और आग बुझाने में जुट गए। स्थानीय दुकानदारों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया और दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दी। विभाग ने सिलेंडर की आग को बुझा दिया। बताया जा रहा है कि परिसर में स्थित एक फास्‍ट फूड बनाने की दुकान में सिलेंडर ने एकाएक ही आग पकड़ ली। दुकान में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई।

दुकानदार ने तुरंत उसे बाहर निकाला और उस पर बोरी रख दी। वहीं आग लगने से परिसर में हड़कंप मच गया और लोग यहां वहां भागने लगे। लेकिन दुकानदारों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाया और दमकल विभाग को इसकी सूचना दे दी। गनीमत यह रही कि सिलेंडर फटा नहीं अन्‍यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय दुकानदार हितेंद्र सैनी ने बताया परिसर में कुल नौ दुकानें हैं और यहां पर बाहर जाने के लिए केवल एक ही रास्ता है। दुकानों के आगे ग्रिल लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस ग्रिल को हटाकर सीढ़ियां बनाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग को दिया है, लेकिन आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस ग्रिल को हटाकर सीढ़ियां लगाई जाएं, ताकि आपात स्थिति में लोग तुरंत बाहर निकल सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 को

हिमखबर डेस्क जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड...

एन.एस.आई.सी. प्रशिक्षण संस्थान मंडी में निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

हिमखबर डेस्क अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने यहां बताया...

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी परिसर में वृक्षों की आवश्यक छंटाई एवं लकड़ी की नीलामी संपन्न

हिमखबर डेस्क राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी परिसर में महाविद्यालय की संपत्ति...

रोटेरियन करनैल चौहान ने संभाली रोटरी क्लब शाहपुर की कमान

शाहपुर - नितिश पठानियां रोटरी क्लब शाहपुर की रोटरी वर्ष...