फायर सीजन के मद्देनजर जिला चम्बा में अग्निशमन विभाग ने कसी कमर

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

फायर सीजन के मद्देनजर जिला चम्बा में अग्निशमन विभाग ने कमर कस ली है। फायर सीजन में आग की घटनाओं से निपटने में स्टाफ को परेशानी न हो, इसलिए अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। आगामी दो माह अब फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। हालांकि किसी आपातकालीन स्थिति में अवकाश देने का प्रावधान किया गया है।

15 अप्रैल से शुरू हुआ फायर सीजन 15 जून तक रहेगा। अग्निशमन विभाग की ओर से स्कूलों व महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आग की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक फायर वीक भी मनाया गया है।

इसके साथ- साथ ग्रामीणों को भी गांव- गांव जाकर जागरुक किया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति आग लगाने वालों की सूचना सांझा करता है तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही आग लगाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

अग्निशमन केंद्र चम्बा के प्रभारी चैन लाल ने लोगों से अपील की है कि वे जंगलों में आग न लगाएं। इससे न केवल जंगल को नुक्सान होता है बल्कि कई जंगली जानवर भी आग में झुलस जाते हैं। बहरहाल, फायर सीजन के मद्देनजर अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड पर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ग्राम कंडेरी की वर्षों पुरानी सड़क की मांग – अब और अनदेखी नहीं!

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चम्बा का जनजातीय क्षेत्र के...

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...