फतेहपुर में भाजपा के खिलाफ गरजे कांग्रेसी दिग्‍गज, मुकेश, विप्‍लव व आशा ने साधा निशाना

--Advertisement--

Image

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा के मुख्यमंत्री कांगड़ा में करवाया एक बड़ा काम गिना दें। प्रदेश में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। अग्निहोत्री ने कहा भाजपा ने फतेहपुर उप चुनाव में दो मंत्री लगाए हैं

फतेहपुर- अनिल शर्मा

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा के मुख्यमंत्री कांगड़ा में करवाया एक बड़ा काम गिना दें। प्रदेश में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। अग्निहोत्री ने कहा भाजपा ने फतेहपुर उप चुनाव में दो मंत्री लगाए हैं और यह दो मंत्री बताएं उन्होंने कांगड़ा विशेषकर फतेहपुर के लिए क्या काम किया। मुकेश अग्निहोत्री फतेहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा भाजपा चारों सीटों पर हारेगी। जनता ने भाजपा को बदलने का मन बना लिया है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने कहा जब कांग्रेस की सरकार थी तो प्रदेश में तीन लाख बेरोजगार थे। अब भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में 14 लाख बेरोजगार हैं। प्रदेश की सरकार युवाओं को नौकरियां देने में विफल रही है, जबकि अन्य राज्यों के लोगों को नौकरी दी जा रही है सरकार की कथनी व करनी में अंतर है।

पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है, जबकि भाजपा महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ रही है। जनता को मुद्दों से भटकाकर सरकार चुनाव लड़ रही है। भाजपा की सरकार गरीब व किसान विरोधी सरकार है। महंगाई ने आम आदमी को पीस कर रख दिया है, जबकि इस विषय पर भाजपा कुछ नहीं बोलना चाहती।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय महाजन ने कहा राकेश पठानिया मंत्री नूरपुर से हैं और घोषणाएं कर रहे हैं कि फतेहपुर में जिम खोलेंगे। पहले यह बताएं नूरपुर में क्या दिया, नूरपुर तो संभाला नहीं जा रहा है और फतेहपुर में झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। फतेहपुर की जनता मन बना चुकी है जनता भवानी के साथ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...