फतेहपुर में पड़ोसियों की लड़ाई में बुजुर्ग की मौत

--Advertisement--

सिहाल में धक्का लगने से हादसा, मौके पर तोड़ा दम, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन।

फतेहपुर – अनिल शर्मा 

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत मनोह सिहाल के गांव सिहाल पदरबासियां के 90 वर्षीय बुजुर्ग की पड़ोसियों ने धक्का देने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए मृतक के बेटे रमेश कुमार ने बताया कि उन्हीं के दो पड़ोसियों का आपस में जमीनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान दोनों में से किसी ने पास बैठे मेरे बुजुर्ग पिता कर्म चंद को धक्का देकर गिरा दिया।

नीचे गिरने से बुजुर्ग कर्म चंद घायल हो गए। उन्हें तुरंत पहले घर फिर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की अपील की है।

पंचायत उपप्रधान कमल सिंह के बोल 

तो वहीं पंचायत उपप्रधान कमल सिंह ने बताया कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।

थाना प्रभारी पवन गुप्ता के बोल 

थाना प्रभारी पवन गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मृतक के आश्रितों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...