फतेहपुर उपचुनाव – कांग्रेस के नेताओं ने किया संयुक्त शक्तिप्रदर्शन दिखाया अपना अपना दम खम, परिवारवाद के खिलाफ निकली रैली

--Advertisement--

Image

फतेहपुर उपचुनाव – कांग्रेस के नेताओं ने किया संयुक्त शक्तिप्रदर्शन दिखाया अपना अपना दम खम।परिवारवाद के खिलाफ निकली गई रैली, जिसने एक दिन पार्टी के लिए नही किया काम उसे टिकट कैसे – कांग्रेस नेता 

फतेहपुर :- अनिल शर्मा

फतेहपुर उपचुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहे है यहां की गर्म हवाओं के साथ साथ ठंडी पर सियासत भी गर्म होती नजर आ रही है ऐसे में कांग्रेस पार्टी में भी टिकट के लिए घमासान देखने को मिल रहा है कांग्रेस का एक।

धड़ा स्वर्गीय सुजान सिंह पाठानिया जो फतेहपुर के विधायक थे के बेटे को टिकट देने की बात सामने आने के बाद से फतेहपुर कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है ऐसे में फतेहपुर की सियासत एक बार गरमाई है ।

आज सुबह करीब नॉ बजे धमेटा से रीता गुलेरिया की अगुआई में सैंकड़ों गाड़ियों व बाइक की एक रैली फतेहपुर की तरफ चली । वही गारन से चेतन चंबियाल , नशवार सिंह व राघव पाठानिया ने अपनी रैली निकाली व सभी नेता राजा के तालाब के पास एकत्रित हुए व सभी ने एकजुटता दिखाते हुए एक साथ रैली निकाली।

चारो नेता ओपन जिप्सी में पूरे बाजार का चक्कर लगाते हुए बरोट पैलेस पहुंचे जहां कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए 103 साल के कांग्रेस कार्यकर्ता भी मंच पर पहुंचे जिन्हें सभी नेताओं ने सम्मान दिया।

ऐसे में एकजुटता दिखाते हुए सभी नेताओं ने कहा कि पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दे दी जाए उन्हें मंजूर है लेकिन परिवारवाद का विरोध किया जा रहा है और हम करते रहेंगे वही कार्यक्रम में अगर कार्यकर्ताओ की भीड़ की बात की जाए तो करीब 4000 कार्यकर्ता मोके पर मौजूद थे ।

वहीं चेतन चंबियाल ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी के साथ बचपन से जुड़े है और हमने दरिया तक उठाई है हम परिवार वाद के खिलाफ है पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को टिकट दे दी जाए हम उसके साथ चलेंगे

रीता गुलेरिया ने अपना एक विशाल काफिला चलाया जिसके बाद मंच से समबोधन में उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए काम किया है हम पार्टी के खिलाफ या विरोध में नही लेकिन परिवारवाद बर्दाश नहीं किया जाएगा आज सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए है और हमारा यहीं कहना है किसी को भी टिकट दे दो लेकिन परिवारवाद बर्दाश नही होगा

नशवार सिंह भी मंच पर संविधान करते हुए कहा कि हमने हमारे परिवार ने हमेशा पार्टी के साथ काम किया है और आगे भी करते रहेंगे हमे जनता की सेवा के लिए किसी पदवी की आवश्यता नही है लेकिन पार्टी में परिवार वाद बर्दाश नही किया जाएगा

राघव पाठानिया ने कहा कि हम पार्टी हाई कमान से आग्रह करते है कि वे पार्टी में परिवारवाद को बर्दाश ना करे और पार्टी को कमजोर होने से बचाए , उन्होंने कहा कि भवानी पाठानिया जिसने एक दिन भी पार्टी के लिए काम नही किया उसे पैराशूट की तरह टिकट देकर कैसे कार्यकर्ताओ के सिर पर बिठाया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...