प्रेमिका की शादी का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका युवक, खुद की ले ली जान

--Advertisement--

प्रेमिका की शादी का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका युवक, खुद की ले ली जान, 2 बहनों का इकलौता भाई था विकास

मंडी – अजय सूर्या

24 साल की युवक प्रेमिका की शादी का सदमा बदार्श्त नहीं कर सका और उसने फिर अपनी जान ले ली. घटना को मोबाइल में भी रिकॉर्ड किया. फिलहाल, पुलिस ने युवक के शव और मोबाइल को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है. घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की है.

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के धर्मपुर में यह वाक्या पेश आय़ा है. प्रेमिका की शादी से आहत 24 वर्षीय युवक ने घर जान दे दी. युवक ने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया है. इसमें फंदा लगाने की पूरी घटना है. हालांकि, वीडियो में युवक ने जान देने के बारे में कुछ नहीं बताया है.

दरअसल, मंडी जिले के धर्मपुर के चलाल गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे यह घटना पेश आई. चलाल गांव के विकास भारद्वाज पुत्र शेर सिंह एक वर्ष पहले जल शक्ति विभाग में आउट सोर्स कर्मी पर काम करता था. हालांकि, कुछ माह पहले ही उसे नौकरी से बाहर निकाल दिया था.अब विकास प्राइवेट वाहन चलाता था.

मंगलवार सुबह उसके परिजन काम पर चले गए थे और वह घर में अकेला ही था. इस दौरान उसने कमरे में पंखे से फंदा लग लिया. जब दोपहर बाद मां घर पहुंची तो मौके के हाल देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. मां ने शोर मचाया तो अन्य लोग मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए. अस्तपाल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट भेजा और घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए.पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो युवक के पंजाब के एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग होने का खुलासा हुआ.

जांच में पता चला है कि युवती की मंगलवार को ही शादी हो गई. इससे आहत होकर युवक ने जान दे दी. पुलिस को युवक मोबाइल से एक पुराना वीडियो भी मिला है, जिसमें वह ब्लेड से नस काट रहा है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

गौरतलब है कि युवक के पिता पेशे से चालक हैं और माता सिविल अस्पताल धर्मपुर में आउटसोर्स कर्मचारी हैं. डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि धर्मपुर थाना प्रभारी राकेश धीमान मामले की जांच कर रहे हैं. मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है.

दो बहनों का इकलौता भाई था विकास

विकास दो बहनों का इकलौता भाई था. एक बहन की शादी हो चुकी है और एक अविवाहित हैं. स्थानीय पंचायत प्रधान डोली देवी के अनुसार विकास मिलनसार युवक था और हर किसी की मदद करता था. विकास छोटी बहन की शादी से पहले अपने मकान की दूसरी मंजिल बनाना चाहता था, इसके लिए इन दिनों कार्य भी चला हुआ था, लेकिन विकास के इस कदम से परिजन सदमे में है और उनका रो रोकर बुरा हाल है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...