प्रीतपाल के नाम रहा ज्वालामुखी महादंगल का खिताब

--Advertisement--

Image

मां ज्वाला दंगल कमेटी ने किया कुश्ती का आयोजन, पहलवानों ने खिताब को बहाया पसीना

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

ज्वालामुखी गणेश कालोनी के साथ बाबे दी पट्टियां में मां ज्वाला दंगल कमेटी द्वारा शानदार इनामी महादंगल का आयोजन कराया गया, जिसमें कई राज्यों के नेशनल व इंटरनेशनल पुरुष पहलवानों ने शिरकत कर शानदार कुश्ती का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव पेंच दिखाते हुए उत्कृष्ट कुश्ती का प्रदर्शन किया।

मां ज्वाला जी मंदिर से ढोल-नगाड़ों के साथ झंडा व गुर्ज लाया गया। पुजारी वर्ग व समस्त कमेटी सदस्यों ने रस्म अदायगी की। इसके बाद विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में नौजवान पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा को फाइनल कुश्ती में जीत दर्ज करने पर गुर्ज के साथ नकद पुरस्कार दिया गया।

फाइनल मुकाबला 1.50 लाख की झंडी का करवाया गया, जिसमें प्रीतपाल फगबाड़ा का मुकाबला पहलवान गुरजीत दिल्ली के बीच हुआ और अंत में जीत प्रीतपाल पहलवान की हुई। इसके अलावा दीपक बनी, रिंकू सवार, विकास खन्ना, प्रवीण राणा रेलवे, पंडित सईबाल, गोपी लीला, बब्बू बबेहली के दंगल भी आकर्षण का केंद्र रहे। मां ज्वाला दंगल कमेटी के सदस्य राजन शर्मा, प्रवीण शास्त्री, प्रशांत शर्मा, अभिनव शर्मा, पीयूष पाणी, मनु माल्टा, नितिन शर्मा, आशीष शिंपू, बंटी, राहुल, परीक्षत शर्मा अनु व अन्य ने बताया कि ज्वालामुखी में बड़े पैमाने पर विशाल दंगल आयोजित हुआ है।

अगले वर्ष भी मां के आशीर्वाद से दंगल आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली-हरियाणा, जम्मू, हिमाचल पूरे देश से पहलवानी दंगल में पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...