प्राचीन लाल किताब के दर्शन कर लाल किताब पर की पुष्प वर्षा

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

नई दिल्ली में लाल किताब के रचयिता पंडित रूपचंद जोशी के 125वें जन्मोत्सव पर एक दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन कुंवर अहमदाबाद द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें देश के 625 ज्योतिष विद्वानों को आमंत्रित किया गया था।

इस सम्मेलन में रूपचंद जोशी के दौहित्र रविंद्र शर्मा व लाल किताब को उर्दू से हिंदी में प्रकाशित करने वाले पंडित बेनी माधव गोस्वामी को विशेष तौर से आमंत्रित किया गया था। ज्योतिष गुरु कुंवर ने प्राचीन लाल किताब को पूरे हॉल में सब लोगों को दर्शन करवाए और सब लोगों ने लाल किताब पर पुष्प वर्षा की।

इस अवसर पर लाल किताब के विषयों पर चर्चा की गई और प्रमुख ज्योतिष ने अपने विचार रखे। इस एक दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश से ज्वाली के ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा को विशेष तौर से आमंत्रित किया गया था।

ज्वाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा को पंडित रविंद्र शर्मा, पंडित राजीव शर्मा, पंडित बेनी माधव गोस्वामी, पंडित रिपु गोस्वामी, देवेंद्र वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र व पंडित रूपचंद जोशी की फोटो वाला मेडल प्रदान किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...