प्रागपुर में मशहूर कॉमेडियन प्रिंस गर्ग के घर में लगी आग

--Advertisement--

प्रागपुर – शिव गुलेरिया

सोमवार शाम साढ़े 6 बजे के करीब प्रागपुर के मूहीं गांव में मशहूर कॉमेडियन प्रिंस गर्ग के घर में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि घर की छत पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि तंग गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घर तक नहीं पहुंच सकीं।

इसके बावजूद ग्रामीणों की सहायता से फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लग सकती है। नायब तहसीलदार प्रागपुर अश्वनी धीमान और एसएचओ रक्कड़ पुलिस गुरदेव सिंह भी पहुंचे।

नायब तहसीलदार अश्वनी धीमान के बोल

नायब तहसीलदार अश्वनी धीमान ने बताया कि फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। घर की छत जली है और सामान को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बता दें कि प्रिंस गर्ग हिमाचल प्रदेश के एक मशहूर कॉमेडियन हैं। उन्होंने कई टीवी शोज और स्टेज शो में काम किया है। उन्हें अपने कॉमेडी स्टाइल के लिए जाना जाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...