प्रदेश में 30 मई से तीन दिन का ड्राई डे; नहीं बिकेगी शराब, हिमाचल से जुड़ी सीमाएं सील

--Advertisement--

रेस्तरां, बार और होटल में भी शराब परोसने पर मनाही, दबिश अभियान चलाएगा आबकारी एवं कराधान विभाग

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में कल से शराब की दुकानें आगामी तीन दिन के लिए बंद हो जाएंगी। निर्वाचन विभाग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ड्राई डे घोषित किया है। इसके बाद आबकारी एवं कराधान विभाग ने प्रदेश के सभी शराब विक्रेताओं को इन तीन दिनों में किसी को भी शराब न बेचने की हिदायत जारी कर दी है।

यदि कोई दुकानदार शराब बेचता नजर आता है तो उसका लाइसेंस रद्द हो सकता है। आबकारी विभाग की यही व्यवस्था मतगणना वाले दिन चार जून को भी बरकरार रहेगी। चार जून को मतगणना होगी और उसके बाद नतीजे सामने आएंगे। गौरतलब है कि हिमाचल में पहली जून को वोट डाले जाएंगे।

इसके लिए 30 मई से प्रचार अभियान बंद हो जाएगा। लोकसभा चुनाव प्रभावित न हो इसे देखते हुए विभाग की ओर से यह कदम उठाए गए हैं। ड्राई डे के दौरान शराब के ठेकों के अलावा रेस्तरां, बार और होटल में भी शराब परोसने पर मनाही रहेगी।

अबकारी एवं कराधान विभाग के अनुसार इन आदेशों का सख्ती से पालन हो इसके लिए फील्ड को आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। विभागीय टीम ड्राई के दौरान दबिश अभियान चलाएंगी। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। साथ ही हिमाचल के बाहर से आने वाली गाडिय़ों की जांच का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।

इतना ही नहीं अवैध रूप से तैयार की जा रही शराब की भी निगरानी होगी। जो लोग शराब बनाने में शामिल पाए जाएंगे उन पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भर में आबकारी विभाग की टीमें दबिश अभियान में हिस्सा ले रही हैं और अब तक बड़ी मात्रा में शराब समेत अन्य सामग्री बरामद की जा चुकी है।

हिमाचल से जुड़ी सीमाएं सील

आबकारी एवं कराधान विभाग ने हिमाचल से जुड़ी पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जबकि जो वाहन प्रदेश से बाहर जा रहे हैं उनकी भी जांच हो रही है।

शराब के अलावा बाहरी राज्यों से थोक में आने वाले मोबाइल, घड़ी, गिफ्ट आइटम और सोना-चांदी के आभूषणों की भी जांच हो रही है। आबकारी एवं कराधान विभाग का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को अवैध रूप से सामान के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने साफ किया है कि लोकसभा चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभाग पूरी ताकत झोंक चुका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...