मां के दुपट्टे से खेल रहा था 8 साल का बच्चा, अचानक बन गया फंदा और तोड़ दिया दम

--Advertisement--

जोगिंद्रनगर – अजय सूर्या

शहर के साथ लगती हराबाग पंचायत में एक 8 वर्षीय बालक की खेल-खेल में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कार्तिक आंगन में नाच-कूद रहा था और उसके सामने ही माता रूपी देवी अपनी देवरानी अंकु देवी के साथ घर का कार्य कर रही रही थीं।

इसी बीच कार्तिक ने आंगन में खेलते-खेलते कपड़े सुखाने वाली तार में अपनी मां का दुपट्टा लटकाया और झूला बनाकर झूलना शुरू कर दिया। इसी बीच दुपट्टा कार्तिक के गले में फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई।

कुछ देर बाद जब मां की नजर अपने बच्चे पर पड़ी तो उसने उसे दुपट्टे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसे जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चे का पिता जोगिंद्रनगर के नागचला में सड़के किनारे चाय-पकौड़े की दुकान करता है। घर में गमगीन माहौल के साथ सभी के आंखों में आंसू हैं।

थाना प्रभारी अश्विनी शर्मा के बोल

जोगिंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी अश्विनी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...