नौकरी न मिलने पर 22 वर्षीय युवती ने उठाया यह खौफनाक कदम

--Advertisement--

नौकरी न मिलने पर 22 वर्षीय युवती ने उठाया यह खौफनाक कदम

बद्दी – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना बद्दी के तहत आत्महत्या का एक मामला दर्ज हुआ है। पुलिस थाना में आकाश नाम के युवक ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ अमरावती वार्ड नंबर 8 के पास एक फ्लैट में रहता है। मंगलवार सुबह जब वह उठा तो उसकी बहन ने फंदा लगा लिया था।

उसने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले पंखा बनाने वाली कंपनी में कार्यरत उसकी बहन गरिमा ने त्याग पत्र दे दिया था। काफी समय से उसकी बहन नौकरी की तलाश कर रही थी। लंबा समय बीत जाने तक उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। इस कारण वह परेशान थी।

भाई आकाश ने संदेश जताया है कि उसकी बहन ने परेशानी में आकर फंदा लगा लिया है। आकाश ने बताया कि उसकी बहन पंखा बनाने वाली कंपनी में रिसैप्शन पर काम करती थी। वह उत्तर प्रदेश के तमौरी गांव, बाराबंकी जिले के निवासी हैं। उसकी बहन की उम्र 22 वर्ष थी और अभी शादी भी नहीं हुई थी।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में उसके भाई के बयान लिए गए हैं और मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...