प्रदेश कांग्रेस ने सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में किया सत्यग्रह

--Advertisement--

Image

शिमला,26 जुलाई – जसपाल ठाकुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार देश में लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीतियों का एकजुटता से मुकाबला करेगी।

प्रतिभा सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी पर भाजपा राजनैतिक प्रतिशोध के चलते झूठा मामला बना कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश के उस परिवार को एक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है जिसने देश की एकता और अंखडता के लिये अपने परिवार का बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार के साथ भाजपा के किसी भी राजनीतिक षडयंत्र को कभी सफल नही होने देगी और देश प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा,जबतक की भाजपा अपनी ओछी हरकते बन्द नही कर देती।

इस बीच आज शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के समन के विरोध में सत्यग्रह किया गया। रिज मैदान पर भारी बारिश के बाबजूद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस नेता सत्यग्रह पर बैठे। इस दौरान उनके हाथों में मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों व ईडी के दुरुपयोग के स्लोगन लगे थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनके नेताओं को राजनैतिक प्रतिशोध के चलते उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी उस नेता को बदनाम करने का प्रयास कर रही है जिसने देश के प्रधानमंत्री पद तक को ठुकरा दिया हो।

उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी और देश के प्रति उनकी निष्ठा पर कोई सवाल नही उठा सकता। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर मोदी सरकार ने झूठे आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि इस मामलें में सोनिया गांधी व राहुल गांधी पाक साफ साबित होंगे।

ये रहे मौजूद

आज के इस सत्यग्रह में डॉ कर्नल धनीराम शांडिल के अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर,आदर्श सूद, केहर सिंह खाची,,नरेश चौहान, कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...