प्रतिभा‍ सिंह बोलीं- राम नहीं तो राम का नाम भी बहुत, जयराम ठाकुर कोई चुनौती नहीं

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी का आभार जताया। उन्‍होंने  सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी का आभार जताया। प्रतिभा सिंह ने कहा मंडी की जनता ने चुनाव के लिए प्रेरित किया। वीरभद्र सिंह के नाम के साथ चुनाव में उतर रहे हैं, वीरभद्र सिंह की कमी है, लेकिन राम नहीं तो राम का नाम भी बहुत है।

प्रतिभा सिंह ने कहा वह दुविधा में थी कि इस दुख की घड़ी में चुनाव कैसे लड़ूं। हाल ही में छोटे भाई का भी देहांत हुआ है। मंडी की जनता से संवाद किया, उनकी इच्‍छा पर मैदान में उतरी हूं। आठ अक्टूबर को मंडी में नामांकन होगा। जनता के दरबार में वीरभद्र सिंह के कार्यों को लेकर जाएंगे, बेरोजगारी और महंगाई बड़ा मुद्दा है।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में भी जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। इस चुनाव से बड़ा संदेश जाएगा। वीरभद्र सिंह की कमी पर प्रतिभा सिंह बोलीं कि हर चुनाव में आशीर्वाद हमें मिलता रहा, उनके रहते हमें चिंता नहीं होती थी, साक्षात नहीं है पर उनका आशीर्वाद हम पर रहेगा। प्रतिभा सिंह ने मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर कोई चुनौती नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने रोजगार देने का वादा किया था, दो चुनाव इसी पर लड़े लेकिन वादा नहीं पूरा किया।

विक्रमादित्य सिंह की फेसबुक पोस्ट पर प्रतिभा सिंह बोलीं कि यह जन भावना है। सुखराम परिवार पर कहा कि उनका साथ मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। ये लड़ाई मुद्दों की लड़ाई है, कुछ लोग सीएम और क्षेत्र की लड़ाई बना रहे हैं। हिमाचल की जनता की लड़ाई लड़ेंगे।
विक्रमादित्य सिंह बोले-
वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में लगाया, उनके नाम पर, उनके किए कार्यों पर वोट मांगना हमारा अधिकार, उन्होंने काम किया है, उनके किए हुए कार्यों के बल पर और नए विजन के साथ चुनाव में जाएंगे। महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दा हैं। मोदी पर निशाना साधते हुए कहा किसानों और बागवानों की आवाज को नजर अंदाज किया जा रहा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...