प्रतिबंधित नशीली दवा ‘ट्रामाडोल’ रखने के अपराध में दोषी को कठोर कारावास एवं जुर्माना

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

विशेष न्यायाधीश मण्डी की अदालत ने सतीश कुमार उर्फ़ बिच्छु पुत्र स्व० श्री हीरा सिंह गाँव डडौल तहसील सुंदरनगर को प्रतिबंधित नशीली दवा ‘ट्रामाडोल’ की 17 गोलियां रखने का अपराध सिद्ध होने पर 18 महीने के कठोर कारावास की सजा के साथ 18000 /- जुर्माने की सजा सुनाई। यदि दोषी जुर्माना अदा नहीं करता है तो इस सूरत में अदालत ने दोषी को तीन महीने के अतिरिक्त कारावास भुगतने की सजा सुनाई है।

जिला न्यायवादी मण्डी, कुलभूषण गौतम ने बताया कि इस मामले में दिनांक 03/02/2021 को अन्वेषण अधिकारी, पुलिस थाना बल्ह अपनी पुलिस टीम और कुछ स्थानीय गवाहों के साथ समय दिन 04:40 बजे किसी अन्य मामले के संबंध में सतीश कुमार उर्फ़ बिच्छु के रिहायशी कमरे की तलाशी के लिए मैरामसीत गये थेl 

कमरे की तलाशी के दौरान उसके कमरे से प्रतिबंधित नशीली दवा ‘ट्रामाडोल’ की 17 गोलियां बरामद की गयी थीl उक्त दोषी के पास से प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद होने पर उसके  खिलाफ पुलिस थाना बल्ह में अभियोग सख्या 25/2021 दर्ज हुआ था। इस मामले की छानबीन पूरी होने पर मामले का चालान थाना अधिकारी बल्ह द्वारा अदालत में दायर किया था।

इस मामले में सरकार की तरफ से पैरवी जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम ने अमल में लायी गयी और अभियोजन पक्ष ने अदालत में इस मामले से सम्बन्धित 16 गवाहों के ब्यान कलम बन्द करवाए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित...

मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई ने की बहन की हत्या, आरोपी को लेकर रोहतक से शिमला पहुंची पुलिस

हिमखबर डेस्क हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली स्थित सरस्वती...

मंडी : सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टैंकर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते...